एकल अभियान और ठाकुर देव समिती के द्वारा नई पदस्थ अध्यापिका का किया गया स्वागत
कोरबा । एकल अभियान देवपहरी के अंतर्गत विद्यालय ग्राम डीडासराई में विगत तीन वर्षों से चली आ रही साप्ताहिक ठाकुर देव पूजा आरती कार्यक्रम आयोजित में इस सप्ताह विशेष रहा,क्योंकि इस गांव में बहुत वर्षों के बाद नई अध्यापिका का नियुक्ति हुई है,
बहुत वर्षों से प्राथमिक शाला डीडा सराई में मात्र एक ही शिक्षक पढ़ा रहा था,जिससे स्कूल में एक और अध्यापक का जरूरत महसूस किया जा रहा था,लेकिन इस वर्ष चैतमा नवागांव से श्रीमती सरिता सिंह मरावी जी का नियुक्ति हुई है,जिससे गांव वाले बहुत खुश हुए है, इसलिए एकल अभियान के संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया के मार्गदर्शन में एकल आचार्या और ठाकुर देव एवम् एकल अभियान के महिला समिति और उपस्थित ग्राम वासियों द्वारा पुष्प,हनुमान चालीसा,पेन डायरी भेंट कर स्वागत किया गया,इस अवसर पर श्रीमती मरावी जी को दो शब्द उद्बोधन के लिए आग्रह किया गया उसके पश्चात राठिया समाज के मंडल अध्यक्ष श्री रायस राम राठिया , वार्ड पंच श्री जगदेव सिंह राठिया, आचार्या श्रीमती माधुरी राठियाजी का उद्बोधन प्राप्त हुआ,इस कार्यक्रम के संचालक चन्द्रा कुमार राठिया जी रहे,आज के ठाकुर देव पूजा पाठ कार्यक्रम में प्रसाद व्यवस्था श्री गोपाल सिंह राठिया के परिवार से व्यवस्था किया गया था,आगामी सप्ताह के लिए श्री दिलीप कुमार देवांगन जी के द्वारा प्रसाद व्यवस्था के लिए आग्रह किया गया है,इस अवसर पर ठाकुर देव पूजा पाठ के मुख्य बैगा श्री राम प्रसाद जी,सचिव श्री राजेश्वर सिंह, हनुमान चालीसा प्रमुख श्री ईश्वर सिंह राठिया,सुदीप, सत्संग प्रमुख श्री नेपाल सिंह राठिया बहुत संख्या में मातृ शक्ति और बच्चे शामिल हुए थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.