Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 8, 2022

खैरागढ़. इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। शहर में आत्मानंद स्कूल के संचालन का इंतजार कर रहे पालकों में स्कूल संचालन की कार्रवाई के पहले प्रवेश प्रक्रिया शूरू होने से बड़ी राहत मिली है।

 खैरागढ़. इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। शहर में आत्मानंद स्कूल के संचालन का इंतजार कर रहे पालकों में स्कूल संचालन की कार्रवाई के पहले प्रवेश प्रक्रिया शूरू होने से बड़ी राहत मिली है।


बड़ी संख्या में पालक अपने बच्चों कों यहाँ प्रवेश दिलाने सक्रिय है। आत्मानंद स्कूल के लिए कक्षा एक से दस तक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पहले आनलाइन आवेदन किया जाना है इसके बाद आनलाइन आवेदन की पावती के साथ सारे संबंधित दस्तोवज स्कूल में जमा होने है। आवेदनों की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित है।


पांच दिन में मिले 3 सौ से अधिक आवेदन : आत्मानंद स्कूल में कक्षा एक से दस तक की पढ़ाई के लिए पालकों ने अब तक 318 आवेदन जमा कराए है। पिछले पांच दिनों में ही इतनें आवेदन स्कूल में जमा किए जा चुके है। जबकि आनलाइन आवेदन इससे दोगुने जमा हो चुके है। आनलाइन आवेदन की पावती के साथ छात्र सहित पालक से संबंधित दस्तावेज जमा कराने के चलते स्कूल में जमा होने वाले आवेदनों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। आत्मानंद स्कूल में कक्षा एक और कक्षा 9 के लिए सबसे ज्यादा पालक सक्रिय है। आत्मानंद स्कूल के कक्षा एक के लिए अब तक 50 से अधिक आवेदन जमा किए गए है। जबकि कक्षा 9 के लिए 70 आवेदन जमा हो चुके हैं। आत्मानंद स्कूल में कुल 500 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाना है। दस जुलाई तक इसके आंकडे़ दोगुने होने का अनुमान है।


आत्मानंद स्कूल संचालन प्रक्रिया शुरू होने के बाद यहां संचालित होने वाले हर कक्षाओं के लिए आवेदन मिल रहे है। पालकों का उत्साह इतना बढ़िया है कि निजी स्कूलों में अध्ययनरत छात्रछात्राओं को भी यहां दाखिला दिलाने होड़ मची है। आत्मानंद स्कूल में कक्षा दो में अब तक 30, कक्षा 3 में 31, 4 में 23, पांच में 28, 6 में 37, 7 में 27, 8 में 23 और कक्षा दस में अब तक 8 छात्रछात्राओं के आवेदन जमा हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिन कक्षाओं में सीटों से अधिक आवेदन आएगें वहां लाटरी ड्रा निकालकर छात्रों का प्रवेश कराया जाएगा। इसके लिए आनलाइन आवेदनों के बाद स्कूल प्रबंधन निर्धारित प्रारूप के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा करानें के निर्देश दिए गए है।


ईग्नाईट शाला के छात्रों को मिली सुविधा


शहर के आंगलपूर्व माशा में संचालित ईग्नाईट अंग्रेजी माध्यम शाला का पहले से संचालन किया जा रहा है। यहां कक्षा 8 में उत्तीर्ण छात्रछात्राओं को अंग्रेजी माध्यम कक्षा 9 में प्रवेश केलिए भटकना पड़ रहा था। छूईखदान, गंडई सहित राजनांदगांव में संचालित आत्मानंद स्कूलों में इन छात्रों को इस साल प्रवेश नही मिल पाया। जिसके बाद से इन छात्रों और उनके पालकों के सामनें आगें की पढ़ाई को लेकर परेशानी बढ़ गई थी। अब आत्मानंद में प्रवेश शूरू होने से ईग्नाईट अंग्रेजी शाला से 8 वीं उत्तीर्ण छात्रों को बड़ी राहत मिली है। लगभग सभी छात्रों ने कक्षा 9 के लिए आत्मानंद स्कूल में अपना दाखिला कराया है।


*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad