जन-जन की समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव प्रयास और समाधान ही मेरा लक्ष्य....पाण्डेय जी बेलगहना
बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा
बेलगहना...... बेलगहना जनपद क्षेत्र बेलगहना में छोटी हो या बड़ी आमजन की लगभग हर समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। मूलभूत समस्या सड़क, बिजली ,पानी मानी जाती है जिसमें मई जून, वर्तमान में पानी की समस्या के समाधान को लेकर क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रभात कुमार पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
जनपद सदस्य प्रभात कुमार पाण्डेय द्वारा क्षेत्र के लोगों से केवल इतनी ही अपील होती है की लोग समस्या उनके सामने रखें तो सही त्वरित समाधान के लिए वह तैयार खड़े हैं। बेवजह ही ये बातें करना बेमानी होती। किंतु काम बोलता है यह भी सच ही है जनपद सदस्य बेलगहना का कहना है कि उनके द्वारा स्वयं जनपद पंचायत कोटा के माध्यम से पानी की समस्या को देखते हुए क्षेत्र में पाँच जगहों पर बोरिंग कराई गई है,जिसमें बेलगहना से कोनचरा मार्ग पर सत्तीबहरा पंचायत का ग्राम बरभांठा, हायर सेकंडरी स्कूल मैदान में, वहीं करहिकछार का ग्राम केकराखोली झेंझरी पारा में वहीं इस पंचायत का इंदिरा आवास पारा शामिल है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.