दिल्ली में धरना देकर लौटे शिवसेना पदाधिकारीयो का भाटापारा रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष यदु के दिल्ली से लौटने पर शिवसैनिको ने किया स्वागत
बलौदाबाजार जिले के शिवसेना पदाधिकारियों का 17 सुत्रीय मांगो को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित दो दिवसीय धरना प्रदर्शन से लौटने पर शिव सैनिकों ने जय भवानी जय शिवाजी, हर हर महादेव का नारा लगाते हुए क्रांतिकारी जिलाध्यक्ष संतोष यदु, महासचिव ओमकार वर्मा, मुकेश साहू, सचिव शिवचंद निर्मलकर, राजेश घृतलहरे, कार्यकारिणी सदस्य खिलेंद्र सेन, ब्लाक अध्यक्ष विशाल महिलांगे को माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ के साथ गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में चर्चा का विषय रहा। स्वागत करने जिला महासचिव भीखम यदु , सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, सिमगा प्रकाश पाल, सचिव कामता प्रसाद निर्मलकर, मिडिया प्रभारी शिवम् मानिकपुरी, भाटापारा नगर अध्यक्ष सुरज कारिया,करहुल ग्राम अध्यक्ष तिलक यादव, उपाध्यक्ष मनीष पांडेय, कम्हरखान नेतराम निषाद , मल्दी छबिराम वर्मा, भाटापारा परसुराम वार्ड अध्यक्ष सनत देवांगन, बलकरन ध्रुव ,दशरथ निषाद आदि शिव सैनिक उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.