-थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव
दिनांक - 18.07.2022
अवैध शराब कोचियो पर पुलिस की लगातार कार्यवाही
अवैध शराब बिक्री हेेेतु परिवहन कर रहे आदतन आरोपी थाना खैरागढ़ पुलिस के गिरफ्त में
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री दिनेश सिन्हा के निर्देशन मे एव थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृृत्व मे थाना खैरागढ मे अवैध शराब कोचिया के विरूद्व टीम बनाकर, दिनांक 18.07.22 को शाम लगभग 13.30 बजे टेम्पो चैक खैरागढ़ पर दबिस दिया गया जहां पर आदतन आरोपी सुदामा भाण्डेेकर पिता महेश भाण्डेकर उम्र 44 वर्ष साकिन पाण्डादाह, थाना खैरागढ़ को अधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब सफेद रंग के बोरी में रखकर परिवहन एवं बिक्री हेतु अपने मो0सा0 सीजी 08 एस 8694 में ले जा रहें थे। जो अपने पास रखे 69 पौवा देशी प्लेन मदिरा शीलबंद प्रत्येक पोैवा मे 180 एम एल भरी हुई, कुल 12.420 लीटर कीमती 5,520 रुपये एवं एक नग रेडमी कंपनी का मोबाईल कल कीमती 55,520/- रूपये जप्त कर आदतन आरोपी सुदामा भाण्डेेकर पिता महेश भाण्डेकर उम्र 44 वर्ष साकिन पाण्डादाह, थाना खैरागढ़ जिला राजनंादगांव को हिरासत मे लेकर शराब रखने के संबंध मे वैध लायसेंस की मांग की गई जिसे आरोपी ने किसी प्रकार का वैध लायसेंस न होना लिखकर देने पर आरोपी का कृृत्य आबकारी एक्ट का पाये जाने पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 463/22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर माननीय न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना खैरागढ़ मे पदस्थ सउनि मुरली बघेल, प्रधान आरक्षक 618 सुशील केरकेट्टा, आरक्षक 660 दुलेश्वर साहू, आरक्षक 1144 जयलाल भास्कर की अहम भूमिका रही।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.