कवि सम्मेलन मे वृक्षारोपण के लिए किया प्रेरित
गुण्डरदेही । सरस साहित्य समिति गुण्डरदेही के कवियों द्वारा शिव कथा के मंच पाटेश्वर धाम में कवि सम्मेलन किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ कवि एवं गीतकार शिवकुमार अंगारे मटिया ने प्रारंभ में प्रकृति चित्रण के साथ धरती माता का वंदन करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी का गुणगान किया हास्य कवि गजपति राम साहू कोड़ेवा ने कविता के माध्यम से शिव पार्वती विवाह का बड़ा ही रोचक और सुंदर वर्णन किया राष्ट्रपति पुरस्कृत आकाशवाणी गीतकार सीताराम साहू पैरी ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए कबीर के उलटबासी प्रस्तुत की केशवराम साहू गुण्डरदेही ने अपनी कविता के माध्यम से पेड़ की तुलना परमात्मा से करते हुए वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया प्रसिद्ध कवि कृष्ण कुमार रमेश यादव माखनलाल साहू पेंड्री ने स्वच्छता गौ माता एवं पर्यावरण के साथ आध्यात्मिक रचना का पाठ किया
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.