इडी के सामने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पेशी के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।
रायपुर -ED कार्यालय टिकरापारा पुजारी पार्क में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में,नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की जांच ED प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है, वहीं इसके विरोध में पूरे प्रदेश के विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इसके पहले तीन बार समन भेजा गया लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण नहीं पहुंची थी।
इसके पूर्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी इस मामले में 5 दिनों तक कई सेशन में 40-से50 घंटे पूछताछ हो चुकी है।
आज के इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.