*मंडल भाजपा खैरागढ़ की बैठक संपन्न
जिला भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के आवाहन पर , भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़ शहर मंडल द्वारा कल दिनांक 24/07/2022 दिन रविवार को कार्यविस्तर जैसे आजीवन सहयोग निधि एवम संगठन के कई महावपूर्ण विषय ने बैठक की गई , बैठक में प्रमुख रूप से *प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विक्रांत सिंह जी* ने संगठन द्वारा 8 बिंदुओ के विषय पर प्रकाश डाला जिसमे आगामी विस्तार योजना , युवा मोर्चा द्वारा राज्य सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में एसडीएम कार्यालय का घेराव पर विस्तृत चर्चा हुई एवम *मंडल प्रभारी श्री रमेश पटेल जी* द्वारा कार्यकर्तो को आगामी 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर " हर घर तिरंगा " अभियान से समस्त देश वासियों से जुड़ने के लिए अभियान को जन जन को जागरूक करने के साथ साथ सभी को इस अभियान से देश के लिए जुड़ने कहा , माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 8 साल सेवा समर्पण एवं गरीब कल्याण के कार्यक्रम के उपलक्ष पर नरेंद्र मोदी एप पर देश के विभिन्न क्षेत्र से कुल टॉप 50 विजेताओं की घोषणा की गई थी , जिसमे भाजपा जिला संयोजक शशांक ताम्रकार को देश में टॉप 50 के सूची में नाम आने पर सम्मानित किया गया ,
उपयुक्त कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्रामीण मंडल प्रभारी विकेश गुप्ता जी ,शहर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नुनकरण साहू जी , सांसद प्रतिनिधि बिसेसर साहू जी एवम समस्त पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी , पार्षद व पार्षद प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता गण की उपस्थिति रहें।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.