रासेयो स्वयंसेवकों ने मनाया चिकित्सक दिवस
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल :-लवन- शासकीय महाविद्यालय लवन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया।प्राचार्य डॉ जे एन केशरवानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में रासेयो स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2022 की थीम ‘फ्रंट लाइन पर पारिवारिक डॉक्टर’ पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में उपस्थित मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस्ट तथा अन्य स्टाफ का अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापित किया तथा समाज में चिकत्सकों की महती भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
महाविद्यालय के अनेक छात्र छात्राएं मूल्यवर्धन पाठ्यक्रम पब्लिक हेल्थ एंड हाईजीन के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में अध्य्यन रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।इस कार्यक्रम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. रुचि कोसरिया, डेंटिस्ट डॉ आनंद सोलंकी, आरएचओ डॉ. कविता साहू, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. विशाखा जोशी, दुर्गेश बंजारे, होलीराम निराला तथा रासेयो स्वयंसेवक उपस्थिति रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.