स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में प्रवेश प्रारंभ
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
भटगांव:- बिलाईगढ़ विधानसभा में दो नये स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित करने का निर्देश जारी किया गया था जिसके बाद इलाके में खुशी का माहौल था जिसमें 1 जुलाई से ही प्रवेश प्रारंभ होना था आखिरकार क्षेत्र के जनता का इंतजार खत्म हो गया और आज 1 जुलाई यानी आज से ही कक्षा 1 से 11 वी तक प्रवेश प्रांम्भ की प्रक्रिया ऑन लाईन शुरू हो गई है. ऐसे में आज प्रथम दिन पालकगण में खुशी देखने को मिली आपको बताते चलें कि भटगांव के प्रेमभुवन प्रताप सिंह शासकीय विद्यालय में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित की जा रही है. वहीं पालकगण अपने बच्चों की भर्ती हेतु फार्म जमा करने प्रेमभुवन प्रताप सिंह शासकीय विद्यालय पहुँच रहें हैं. वहीं पालको की रुचि को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए कितने उत्साह देखने को मिल रही है आज़ दोपहर तक मिली जानकारी अनुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में प्रवेश लेने वालों की संख्या 72तक
पहुंच चुकी थी शाला में प्रवेश की अंतिम तिथि 7/7/2022तक निर्धारित की गई है पालकगण अपने बच्चों की प्रवेश के लिए स्कूल पहुंच रहे हैं।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.