कसडोल भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए नगर मे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है,बच्चे रथयात्रा के अवसर पर खिलौने लेकर खाई खजाने खाने का आनंद लिए
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल :-कसडोल भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए नगर मे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है,बच्चे रथयात्रा के अवसर पर खिलौने लेकर खाई खजाने खाने का आनंद लिये l
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रथयात्रा के अवसर पर रथयात्रा समिति द्वारा कसडोल नगर मे आलोक मिश्रा के घर से भगवान जगन्नाथ की रथ सजाकर बजरंग चौक, दुर्गा चौक, पुराना बस स्टैंड, गायत्री चौक होते हुए सिरपुर रोड तक भगवान का लोग दर्शन किये l रथयात्रा के अवसर पर कसडोल नगर सहित आस पास के ग्रामीण भी भगवान जगन्नाथ का दर्शन लाभ लिये, नगर मे हजारों की संख्या मे भीड़ उमड़ पड़ी थी l रथयात्रा के अवसर पर बच्चे भगवान का दर्शन कर खिलौने लेकर खाई खजाने खाने का आनंद लिये l रथयात्रा मे नगर के रथयात्रा समिति आलोक मिश्रा, ऋत्विक मिश्रा, संतोष साहू, कमलेश कश्यप, अशोक यादव, पुनेश्वर मिश्रा संतोष वर्मा, गोलू पवार आदि का विशेष सहयोग रहा l।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.