Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 17, 2022

खैरागढ़ । छिंदारी डैम में डूबे बालक को पुलिस ने होमगार्ड राजनांदगाव के गोताखोर एवं एसडीआरएफ दुर्ग की टीम की मदद से बाहर निकाला।

 

थाना -छुईखदान, जिला-राजनांदगाव।


खैरागढ़ । छिंदारी डैम में डूबे बालक को पुलिस ने होमगार्ड राजनांदगाव के गोताखोर एवं एसडीआरएफ दुर्ग की टीम की मदद से बाहर निकाला।



श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगाव श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी खैरागढ़ सुश्री अंकिता शर्मा मैडम के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय महादेवा के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्री दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में छीँदारी डैम में डूबे हुए बालक का डेड बॉडी गोताखोरों एवं स्कूबा डाइवर की मदद से बाहर निकाला गया।स्कूबा डाइवर द्वारा डेड बॉडी 40 फीट की गहराई से बाहर निकाला गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैँ कि थाना छुईखदान में दिनांक 16.7.22 की शाम सूचना मिला की छीदारी डैम में एक लड़का नहाते समय डुब गया कि सूचना उसके दोस्त अमन बघेल एवं राजेंद्र मंडावी द्वारा दिया गया। सूचना की तस्दीक के लिए मौके पर पहुंचे लोकल गोताखोर की मदद से डेड बॉडी ढूंढने का प्रयास किया गया किंतु अधिक गहराई होने के कारण नहीं मिला। रात्रि अंधेरा होने के कारण दूसरे दिन सवेरे राजनांदगांव से गोताखोर की टीम बुलाकर  डेड बॉडी का पता तलाश किया गया किंतु ज्यादा गहराई होने के कारण पूरे प्रयास के बावजूद डेड बॉडी नहीं मिल पाया। इसके पश्चात दुर्ग से एसडीआरएफ से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया,जिनके स्कूबा ड्राइवर की मदद से मृतक बल्ली उर्फ आशीष कुंभकार पिता भरत कुंभकार उम्र 17 वर्ष साकिन टिकरी पारा वार्ड नंबर 11 का डेड बॉडी निकाला गया।मौके पर  पंचनामा कर पोस्टमार्टम छुईखदान हॉस्पिटल मैं कराया गया पोस्टमार्टम के पश्चात मृतक का शव उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। तीन दोस्त बल्ली उर्फ आशीष अमन बघेल एवं राजेंद्र मंडावी नहाने के लिए छीदारी डैम गए थे जहां बल्ली उर्फ आशीष सबसे पहले गहराई में छलांग लगाया और एक बार वापस बाहर निकल कर अपने अन्य दोस्तों को बुलाया लेकिन दोबारा डूबने के बाद वह बाहर नहीं निकल पाया थाना क्षेत्र में मर्ग क्रमांक 47 / 22 धारा 174 जा फ कायम कर जांच में लिया गया। डेड बॉडी बाहर निकालने में एसडीओपी खैरागढ़ श्री दिनेश सिन्हा  निरीक्षक छुई खदान राजेश साहू  एसआई कोरेटी प्रधान आरक्षक रंजीत तिर्की एसडीओपी कार्यालय के स्टाफ प्रदीप राकेश इत्यादि लगातार डटे रहे राजनांदगांव के होमगार्ड के गोताखोर एवं दुर्ग के एसडीआरएफ के गोताखोर व स्कूबा डाइवर का प्रमुख योगदान रहा मृतक किन परिस्थितियों में सिंधारी डैम में डूबा इसकी जांच की जा रही है। डैम में ज्यादा भीड़ भाड़ होने से अनुभाग के थानों से भी बल मंगाया गया एव भीड़ नियंत्रित किया गया।


*सीएनआई न्यूज़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad