लंबे रूट की लक्जरी बसों द्वारा यात्री गणों से निर्धारित किराया से अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर कार्यवाही....
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम / लंबे रूट की लक्जरी बसों द्वारा यात्री गणों से निर्धारित किराया से अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर कार्यवाही।
सिंह बस एवं नरेश बस सर्विस पर की गई कार्यवाही।
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से गुजरने वाली लग्जरी बसों के कंडक्टर द्वारा निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूल करना तथा यात्रियों को टिकट नहीं प्रदाय करने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आई कल्याण ऐलीसेला के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला अशोक वाडेगावकर के मार्गदर्शन में, रात्रि कालीन लंबे रूट की लग्जरी गाड़ियों में कंडक्टर द्वारा यात्री गणों से अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर से परमिट शर्तों का उल्लंघन करते सिंह बस सर्विसCG 23 H 5125 रायपुर से प्रयागराज एवं नरेश बस सर्विसCG 27 F 0141 जगदलपुर से प्रयागराज मे पाया गया जिस पर निर्धारित दर से ज्यादा किराया वसूल करने पर परमिट शर्तो का उल्लंघन के तहत रु 5000/--5000/- जुर्माना वसूल करने कार्यवाही की गई तथा यात्री गणों को अधिक किराया राशि भी वापस कराया गया। एवं बस कंडक्टरो को बस में किराया सूची चस्पा करने हेतु निर्देशित किया गया। संपूर्ण कार्यवाही जिले के यातायात पुलिस के निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला,आरक्षक संजय एवं दिनेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.