CNI breaking news अज्ञात कारण से नाबालिक युवती ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त
बेलगहना -लगातार हो रही आत्महत्या के कड़ी में आज फिर एक नाबालिक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ! कुमारी संगीता बैगा पिता जलसिंह बैगा उम्र 15 वर्ष जो ग्राम सरगोड़ की निवासी थी ! कल रात खाना खाकर अपने घर से बगैर किसी को बताये निकली थी ! जिसे परिजनों के द्वारा तलाश किया जा रहा था आज सुबह बर डोंगरी के जंगल में फांसी पे लटका हुआ पाया ! जिसकी सुचना बेलगहना चौकी में आकर परिजनों द्वारा दी गयी ! मामले की गंभीरता को देखते हुए बेलगहना चौकी प्रभारी पारस पटेल द्वारा तत्काल सज्ञान में लेते हुए घटना स्थल पर मामले की पूरी जानकारी ली! जिसमे परिजनों द्वारा फांसी लगाने के किसी भी कारण से अनभिग्यता जताई ! फिलहाल बेलगहना पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच में जुटी हुयी है ! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही किसी भी अन्य कारण का पता चल सकेगा !


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.