CNI News में एक बार फिर खबर का असर
शराब पीकर सोसायटी पहुंचे तवेरा के लिपिक को हटाया कलेक्टर के निर्देश पर विभाग ने की कार्यवाही
गुण्डरदेही । CNI News मे खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम तवेरा के सेवा सहकारी समिति मे पदस्थ लिपिक पन्नालाल यदु को हटा दिया गया है उक्त कार्यवाही जिला कलेक्टर के निर्देश पर विभाग ने यह कार्यवाही की गई ज्ञात हो कि सोमवार को लिपिक पन्नालाल यदु सोमवार को सुबह जब सोसायटी पहुंचे तो वह शराब के नशे मे धुत था और नशा इतना था कि वह टेबल के नीचे लेट गए जो शाम तक उठा नही इधर खाद लेने आए किसान बिना खाद लिए खाली हाथ लौट गए CNI News ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर शासन प्रशासन को ध्यान आकर्षित कराया था उसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने विभागीय अधिकारी को कार्यवाही करने निर्देश दिए उसके बाद विभाग ने लिपिक पन्नालाल यदु को कार्य मे लापरवाही के चलते हटा दिया गया । इधर समिति प्रबंधक आए दिन नदारद रहते है जो यह सोसायटी कर्मचारी के भरोसे पर चल रहा है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.