Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 10, 2022

जिला चिकित्सालय में दोपहर 12:00 बजे से डॉक्टर का इंतजार कर रहा रिफर मरीज, सिविल सर्जन और डॉक्टर अस्पताल से नदारद....

जिला चिकित्सालय में दोपहर 12:00 बजे से डॉक्टर का इंतजार कर रहा रिफर मरीज, सिविल सर्जन और डॉक्टर अस्पताल से नदारद...

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 

CNI BREAKING NEWS/ जीपीएम जिले के गठन के बाद से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल है l आए दिन मरीजों को डॉक्टर और स्टाफ की कमी बताकर जिला चिकित्सालय गौरेला या बिलासपुर जिले में रिफर कर दिया जाता है, जहां मरीजों का इलाज के नाम पर शोषण होता है l ताजा मामला आज दिनांक 9 जुलाई 2022 को सामने आया है जहां लोहारी निवासी नंदलाल उम्र 63 वर्ष साइकिल से गिर गए थे, जिसके कारण उन्हें बहुत गहरी चोट लगी थी l मरीज को लेकर परिजन मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां इलाज की सुविधा नहीं होने के कारण डॉ. देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने मरीज को जिला चिकित्सालय गौरेला रेफर कर दिया, एंबुलेंस की सुविधा नहीं होने के कारण मरीज को परिजनों ने अपने निजी वाहन से 12:00 बजे तक जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां मरीजों के परिजनों को शाम 5:00 बजे डॉक्टर चेतन के आने के बाद मरीज को लाने के लिए कहा गया।
जिसकी शिकायत लेकर परिजन सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल प्रसाद के के बिन पहुंचे जहां उनके ऑफिस के सामने ताला लगा मिला किसी तरह दूरभाष से बात करने पर सिविल सर्जन के द्वारा अवगत कराया गया। कि कुछ समय बाद डॉक्टर चेतन आएंगे लेकिन डॉक्टर मरीज का इलाज तो दूर मरीज को देखने तक नहीं पहुंचे यह घटना जिले के एक-एक मरीजों की सच्ची कहानी है।जिनकी इलाज के अभाव में मौत तक हो जाती है।और यह शासन-प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जिला चिकित्सालय प्रबंधन के मुंह पर एक तमाचा है।


सूरज यादव

CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL

जिला ब्यूरो/संवाददाता

गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.

9617435197

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad