SC, ST वर्गो के आर्थिक उत्थान हेतु अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति उपयोजना बजट की उपयोगिता,विभागवार मद व बजट की समझ हेतु डोंडी लोहारा बालोद जिले में होगी कार्यशाला
स्थान-शास.उच्च.माध्य.विद्यालय डोंडीलोहारा जिला बालोद
समय-10 से 4 बजे
दिनांक 24/07/2022 रविवार
साथीगण,
अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के जनकल्याण, आजीवका व विकास के लिए हर साल राज्य व केंद्र के बजट में विशेष रुप से SCP, TSP फ़ंड में पृथक से बजट आबंटित की जाती है।जिसका उपयोग नही होने से हर साल 40 से 50%लेप्स हो जाती है।यह पैसा केवल SC, ST वर्गों का है।
*SCP व TSP बजट की उपयोगिता एवं सम्पूर्ण जानकारी हेतु डोंडी लोहरा में वलोद जिला स्तरीय कार्यशाला रखी गई है।कृपया ज्यादा से ज्यादा शामिल होंवें
बालोद जिले के ST वर्गों के आजीवका,जनकल्याण व विकास के लिए के लिए 2022-23 के बजट में 328.15 करोड़ व SC वर्ग के कल्याण के लिए 75.44 करोड़ धनराशि आवंटित है।
पिछले वर्ष ज़्यादा अलॉट थी,लेप्स होने के कारण जिले की बजट घट रही है।
वर्ष 2021-22 में अनुसूचित जनजाति उपयोजना(TSP)में 378.61 करोड़ आबंटित थी,जिसमे से 185.04 करोड़ रुपये अर्थात 48.87%धनराशि खर्च ही नही हो गई।
वही अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना(SCP) में 106.39 करोड़ रु.आबंटित थी।जिसमे से 63.53 करोड़ रु.अर्थात 59.71℅ राशि खर्च ही नही हो पाई।
इन सभी बातों को समझना व जानना जरूरी है।इसके लिए हमे दावे,दखल और जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
इन्ही सब मुद्दों पर विस्तारपूर्वक प्रत्यक्ष चर्चा हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
*साथीगण हम नौकरीं पेशा वर्ग पूरा वेतन समाज को नही दे सकते, लेकिन अपना हुनर व कुछ समय जरूर दे सकते है।हम SC, ST फ़ंड बजट की जानकारी हमारे लोगो को देकर मुख्यधारा से वंचित हमारे लोगो को आर्थिक न्याय दिला सकते है।
*अतः बालोद जिले के विकासखंड के सभी अधिकारी, कर्मचारी, युवा,किसान,जनप्रतिनिधियों सहित प्रबद्धजनो का उपस्थिति प्रार्थनीय है।*
✍🏻 *बजट कार्यशाला आयोजन टीम जिला बालोद*
*सम्पर्क नम्बर-*
*मो.8770958679*
*Mo.7999437102*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.