Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 24, 2022

भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद ने मनाया 68 वां स्थापना दिवस

भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद ने मनाया 68 वां स्थापना दिवस




दल्लीराजहरा :- आज दिनांक 23/07/2022 को भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद के द्वारा मजदूर संघ का 68 वां स्थापना दिवस समारोह खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ राजहरा खदान शाखा के कार्यालय भवन  में आयोजित किया गया। इस अवसर पर  संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि श्री एम पी सिंग अध्यक्ष खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ  रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता और उपमहासचिव खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ लखन लाल चौधरी  के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मुश्ताक अहमद  ने किया।




  एम पी सिंग के द्वारा संगठन के संस्थापक श्रद्धेय श्री दंतोपंथ ठेंगड़ी को नमन कर संघ की स्थापना का उद्देश्य के बारे बताया गया। और कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम संगठन को मजबूती प्रदान करने में लगे हैं और हम सभी भारतीय मजदूर संघ के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने में अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं।आज स्थापना दिवस के अवसर पर हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन हित में कार्य करते रहेंगे। लखन लाल चौधरी के द्वारा संघ के स्थापना से आज तक की उपलब्धि के विषय में बताया। और कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ भारत का ही नहीं विश्व का भी सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। 



मजदूर संघ जिला बालोद के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने संघ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं  को स्थापना दिवस की शुभकामनाए दी गई। और कहा भारतीय मजदूर संघ का एक सामान्य कार्यकर्ता होना भी अपने आप में गौरव की बात है। ईस  कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव सिंह , विनोद कुमार आरडे, महेंद्र साहू,लिखन साहू, संतोष देवांगन, पौराणिक,बीपी कश्यप,संजय यादव और राजहरा खदान, महामाया खदान, राजहरा खदान के सुरक्षा गार्ड और अन्य सदस्य गण उपस्तिथि थे कार्यक्रम का आभार राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती ने किया।


विनीत

मुश्ताक अहमद 

जिला मंत्री

भारतीय मजदूर संघ

जिला बालोद




CNI News से जिला बालोद ब्यूरो चीफ प्रदीप सहारे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad