डोंगरगढ़ डाक विभाग के द्वारा पवित्र सावन मास में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
डोंगरगढ :- डोंगरगढ में आज डाक विभाग के प्रबंधक मनोज गुप्ता ने पौधा रोपण कर पर्यवरण संरक्षण का दिया संदेश इस दौरान मनोज गुप्ता ने बताया कि हम सभी जानते हैं कि हमारे अस्तित्व और कल्याण के लिए पेड़ -पौधे कितने महत्वपूर्ण हैं लेकिन हमलोगों में से कितने लोग नियमित रूप से पेड़ लगाते हैं।
अगर ऐसा नहीं कर रहे हैं तो यह समय है कि हमें इसे गंभीरता से लेना चाहिए और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी प्रयास कर सकें उन्हें करना चाहिए। वृक्षारोपण मूल रूप से पौधों को पेड़ का रूप देने की प्रक्रिया है इसलिए उनका अलग-अलग स्थानों पर रोपण किया जाता है। वृक्षारोपण का उद्देश्य ज्यादातर वनों को बढ़ावा देना, भू-निर्माण, भूमि सुधार और पर्यावरण को बेहतर बनाना हैं।
वृक्षारोपण के महत्त्व पर समय-समय पर जोर दिया गया है। पर्यावरण में बढ़ते प्रदुषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता इन दिनों अधिक हो गयी है। वृक्ष जीवन रक्षा करने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसके बिना जीवन का अस्तित्व असंभव है। प्रदूषण से लड़ने का एक मात्र तरीका अधिक से अधिक पेड़ लगाना है।
पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध करते हैं, जल को संरक्षित करते हैं, जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं, मिट्टी की शक्ति को बऱकरार रखते हैं और कई अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं।
CNI News के लिए ब्यूरो रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.