SC, ST उपयोजना जागरूकता बजट कार्यशाला डोंडीलोहारा बालोद जिले में सम्पन्न।
बालोद :- आज डोंडीलोहारा बालोद में जिला स्तरीय SC, ST उपयोजना जागरूकता बजट कार्यशाला सम्पन्न हुई।कार्यशाला में 400 से अधिक हमारे SC, ST OBC वर्ग के सदस्य शामिल रहे।
SC, ST उपयोजना बजट के मुख्य प्रशिक्षक मा. विनोद कुमार जी सोजलिफ़ के कोर मेंबर ने कार्यशाला में बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के जनकल्याण, आजीवका व विकास के लिए हर साल राज्य व केंद्र के बजट में विशेष रुप से SCP, TSP फ़ंड में पृथक से बजट आबंटित की जाती है।जिसका उपयोग नही होने से हर साल 40 से 50%लेप्स हो जाती है।यह पैसा केवल SC, ST वर्गों का है।
आगे जिले के बजट में बात रखते हुए जानकारी दी कि बालोद जिले के ST वर्गों के आजीवका,जनकल्याण व विकास के लिए के लिए 2022-23 के बजट में 328.15 करोड़ व SC वर्ग के कल्याण के लिए 75.44 करोड़ धनराशि आवंटित है।*पिछले वर्ष ज़्यादा अलॉट थी,लेप्स होने के कारण जिले की बजट घट रही है।
वर्ष 2021-22 में अनुसूचित जनजाति उपयोजना(TSP)में 378.61 करोड़ आबंटित थी,जिसमे से 185.04 करोड़ रुपये अर्थात 48.87%धनराशि खर्च ही नही हो गई।
वही अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना(SCP) में 106.39 करोड़ रु.आबंटित थी।जिसमे से 63.53 करोड़ रु.अर्थात 59.71℅ राशि खर्च ही नही हो पाई।कृषि विभाग का बजट पिछले वर्षों की तुलना में कम हुई।इस प्रकार पशुपालन,कृषि,उद्यानिकी,मछली पालन,उद्योग, आदिम जाति, शिक्षा विभाग,वन विभाग, कौशल विकास,सहित विभागों की जानकारी प्रदान की।
कार्यशाला में शामिल सभी सदस्य बजट की बारीकियों को जाने,व समझें व आगामी समय मे बजट पर कार्य करते हुए बजट की दिशा में सुधार हेतु कार्य करने तैयार हुए।
मान.प्रो.एच एन टण्डन साहब ने दावा,दखल और जांच प्रक्रिया पर बात रखी।मा.शैलेश जी ने बजट की उपयोगिता पर बात रखी।मा.संतोष जांगडे जी ने क्रांतिकारी कविता कार्यशाला में सुनाई।
कार्यशाला का सफल संचालन मा.संतोषी ठाकुर जी,मा.टीकम ठाकुर जी ने किया।कार्यशाला को सफल बनाने में सर्व आदिवासी समाज व अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ का अमूल्य योगदान रहा
इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के अध्यक्ष नेम सिंह ठाकुर, सचिव महेश कोलियारे, लूणकरण ठाकुर, दयालु राम पिकेश्वर, संतराम ठाकुर, संतोष मंडावी एवं पुराणिक सोरी जिला से उमेंदि राम गंगराले, रेवा रावटे, देवलास भूआर्य, मोहन तारम, नीरज ठाकुर, लता कोर्राम, तुका राम कोर्राम, टीकम ठाकुर, दयालु राम पीकेश्वर्, महेश कोरेटि, बजट वर्किंग कमेटी से हेमंत काण्डे जी, मुकेश पौसार्य जी, प्रेम कुंजाम जी, उपस्थित थे!
✍🏻 छत्तीसगढ़ बजट वर्किंग कमेटी विंग सोजलिफ़ बालोद
सम्पर्क नम्बर-
मो.8770958679
Mo.7999437102
CNI NEWS से बालोद जिला ब्यूरो प्रमुख प्रदीप सहारे





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.