शराब कोचियो पर डोंगरगढ़ पुलिस की सख्त कार्यवाही शराब विक्रय करते 02 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियो से 17 बोतल अग्रेंजी शराब कीमत 6800 / रू जप्त आरोपियो के विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया जेल।
आरोपीगण - 1- रज्जू ठाकुर पिता नारायण सिंह ठाकुर उम्र 52 साल निवासी बुधवारीपारा डोंगरगढ़ 2- टेकलाल सिन्हा पिता घसियाराम सिन्हा उम्र 45 साल निवासी मुडपार थाना डोंगरगढ़
महेन्द्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ नेहा पाण्डेय एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल के दिशानिर्देश पर जिला में चलाये जा रहे अवैध शराब की मुहिम में आज दिनांक 03/08/2022 को पृथक-पृथक मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि, बुधवारीपारा निवासी रज्जू ठाकुर रेल्वे चौक एंव मुडपार निवासी टेकलाल सिन्हा बाजार चौक में अवैध रूप से शराब रख कर विक्रय कर रहा है,
कि सूचना पर तत्काल निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार थाना प्रभारी डोंगरगढ़ के नेतृत्व में थाना स्टाप द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर ओरापी 1- रज्जू ठाकुर पिता नारायण सिंह ठाकुर उम्र 52 साल निवासी बुधवारीपारा डोंगरगढ़ को पकड़ा गया आरोपी के कब्जे 07 बोतल गोल्डन गोवा विस्की शराब मात्रा 05.250 बल्क लीटर कीमती 2800/- रू एंव आरोपी 2 टेकलाल सिन्हा पिता घसियाराम सिन्हा उम्र 45 साल निवासी मुडपार को पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से 10 बोतल गोल्डन गोवा विस्की शराब मात्रा 07.500 बल्क लीटर कीमती 4000/- रू को जप्त किया गया।
आरोपियो विरूध्द अपराध क्रमांक 577/2022 एंव 578 /2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की जाकर दोनो आरोपियो को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार सउनि रामकृष्ण अनंत, आर० चंद्र प्रताप सिंह, आर0 गजेन्द्र भारद्वाज की भूमिका सराहनीय रहा है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.