डोंगरगढ धर्मनगरी में शाला नम्बर 1 में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई आजादी की 75 वी वर्षगांठ
महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ धर्मनगरी में आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 14 अगस्त से लगातार हो रही बारिश एवं कोरोना गाइड लाइन के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो पाए केवल ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
वही डोंगरगढ हाईस्कूल के बाजू में स्थित प्राथमिक शाला नम्बर 1 इंगलिश मीडियम स्कूल में लगातार 18 वे वर्ष भी वार्ड नं 1 के पार्षद शिव निषाद ने ध्वजारोहण किया और वीर शहीदों को अपनी श्रंद्धाजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के बहाने आज पूरा देश एक होकर आजादी की 75 वी वर्षगांठ मना रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ भी बढ़ चढ़ कर इसमें शामिल हुआ है जिसके लिए वे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर शाला की शिक्षिका मोनिशा साहू मैडम, उषा साहू मैडम , परमार मैडम,प्रीति मैडम सहित छात्र_छात्राएं उपस्थित थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.