Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 3, 2022

ग्राम अंडी में 1 साल से बंद पड़ा है जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र,दूसरो के घरों में पढ़ने को मजबूर है छोटे बच्चे:-

ग्राम अंडी में 1 साल से बंद पड़ा है जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र,दूसरो के घरों में पढ़ने को मजबूर है छोटे बच्चे:-



एस डी एम कार्यालय डौंडीलोहारा में हुआ शिकायत 


ग्रामीणों व छोटे बच्चों की समस्या को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए! 



डौंडीलोहारा :-  ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत अंडी में  आंगनबाड़ी केंद्र के जर्जर होने की बात ग्रामीणों ने कही है जिसके चलते मजबूरन आंगनबाड़ी केंद्र में जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को लोगों के घरों में अध्ययन के लिए जाना पड़ रहा है.


मामले मे  मंगलवार को ग्राम अंडी के हालेन्द्र कुमार ,श्याम सिंह यादव, वीरेंद्र शर्मा ,संतोष कुमार चोपड़ा, त्रिभुवन लाल, युवराज,चोवाराम ,पूरन शर्मा, थानेश्वर , रमेन्द्र कुमार पटेल व अन्य ने इस संबंध में एस डी एम कार्यालय डौंडीलोहारा में शिकायत करते हुए बताया की ग्राम पंचायत अंडी  मे बना आंगनबाडी  अत्यन्त ही जर्जर हो चुका है



. इस सम्बन्ध मे ग्रामवासीयो द्वारा संबंधित विभाग को आवेदन के माध्यम से सुचित किया जा चुका है . आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे-छोटे बच्चे अध्ययन करते हैं आंगनवाड़ी भवन इतना खराब हो चुका है कि बच्चे दूसरों के घरों में और कार्यकर्ता के घर में अध्ययन कार्य करने को मजबूर है शासन-प्रशासन स्थिति सुधारने कोई ध्यान नहीं दे रही है.


लगभग 1 साल से बंद पड़ा हुआ है आंगनबाड़ी भवन:-


स्थानीय विधायक व महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया के विधानसभा क्षेत्र में ही  ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आंगनवाड़ी भवन लगभग 1 वर्ष से बंद पड़ा हुआ है शासन आंगनबाड़ी भवनों के लिए लाखों रुपए की राशि खर्च करती है लेकिन गांव में आंगनबाड़ी भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में है ग्रामीणों व छोटे बच्चों की समस्या को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए.


" ग्राम अंडी में आंगनबाड़ी केंद्र के मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है स्वीकृति मिलते ही कार्य कराया जाएगा. गांव में आंगनबाड़ी के बच्चों के बैठने के लिए अन्य कोई शासकीय बिल्डिंग नहीं मिलने के कारण कार्यकर्ता द्वारा घर पर बच्चों को अध्ययन कराया जा रहा होगा "



 जागेश्वर सोरी

 महिला एवं बाल विकास अधिकारी ,डौंडीलोहारा



CNI NEWS से बालोद जिला ब्यूरो प्रमुख प्रदीप सहारे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad