Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 9, 2022

क्या सिवनी में भी अर्जुन जैसा मददगार मिलेगा बीजेपी को ? सिवनी नपाध्यक्ष चुनाव10 को

 


सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्

Aug 9, 2022  62 0

*तो क्या सिवनी में भी नपाध्यक्ष बनाने अर्जुनसिंह जैसा अदद नेता मिलेगा…भाजपा को*

*बरघाट विधायक ने निःस्वार्थ भाव से भाजपा का साथ दिया,यहां तक कि कांग्रेस का उपाध्यक्ष तक नही बनवाया,यहां बीजेपी ने नही की कोई चीटिंग

आज के घोर कलयुग में कोई किसी को निःस्वार्थ भाव से अपना बुखार भी मुफ्त में नही देता लेकिन हाँ एक अदद शख्स अर्जुन सिंह काकोडिया हैं जो सिवनी जिले के बरघाट विधानसभा से वर्तमान विधायक हैं बताया जाता है कि बरघाट में दिनांक 8 अगस्त को नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस और भाजपा पार्टी का गठबंधन हुआ इस चुनाव में बेशक पूरी निष्ठा से श्री काकोडिया ने अपने तीनोँ पार्षदों का वोट भाजपा के प्रत्याशी को दिलाया व अध्यक्ष बीजेपी का बनवाया,ऐसा सच्चा सेवक दीपक लेकर ढूंढोगे तो नही मिलेगा इसके लिए बरघाट ही नही पूरे सिवनी जिले की जनता बरघाट विधायक अर्जुनसिंह काकोडिया को साधुवाद दे रही है,इस पूरे घटनाक्रम में वैभव पंवार की अहम भूमिका को भी लोग धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं कि उनकी सूझबूझ से ये सब सम्भव हो पाया अब बारी है आज होने वाले नगर पालिका अध्यक्ष सिवनी के चुनाव की यहां भी बीजेपी की हालत बेहद नाजुक है पर एक बात है अपनी कार्य कुशलता से लबरेज सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन को भी अर्जुन काकोडिया जैसे ही अदद व्यक्ति की जरूरत है जो भाजपा की नैया को पार लगा सके यदि भाजपा को श्री काकोडिया जैसा विभीषण मिल जाये तो नैया पार अवश्य लग जायेगी,अब आगे देखना है कि कौन बनता है सिवनी में अर्जुन सिंह काकोडिया ?

*न धन लिया न पद, बढ़ाया अपना कद*

पान की गुमठियों में,चौक चौराहों में जरूर जनचर्चा हो रही है कि 1 करोड़ का कोई लेवा देवा है।

किन्तु बरघाट विधायक या 3 कांग्रेसी पार्षदों ने कुछ लिया होगा ऐसा हमें प्रतीत नही होता,श्री काकोडिया ने न तो धन लिया और न ही पद उन्होंने तो बीजेपी की नजरों में अपने नम्बर बढ़ा लिए हैं वरना कौन बगैर स्वार्थ के ऐसी भक्ति करता है,यहां तक कि उपाध्यक्ष भी बरघाट में भाजपा का ही बना,हम आप पाठकों को बताना चाहते हैं कि कांग्रेस के तीनों पार्षदों को जोड़ तोड़ करने कराने का जिम्मा विधायक को ही था लेकिन परिणाम आते ही तीनो कांग्रेसी पार्षदों को कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए निकाल दिया जबकि मास्टरमाइंड की कुर्सी यथावत है बरघाट के पार्षद चुनाव परिणाम में *बीजेपी-5,कांग्रेस-3 एवं निर्दलीय के 7 पार्षद जीते*

आज बारी सिवनी की है अब देखना यह है कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार खुराना अपने घर को कैसे सुरक्षित रखते हैं या फिर जिला पंचायत जैसा मटियामेट होने देंगे फिलहाल वक्त बेहद नाजुक है परिस्थितियां कांग्रेस के लिए नाजुक है तो वहीं भाजपा को किसी भी हाल में नही हारने की लत लगी हुई है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad