*🌞ll ~ वैदिक पंचांग ~ ll🌞*
🌤️ *दिनांक - 20 अगस्त 2022*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु*
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - नवमी 21 अगस्त रात्रि 01:08 तक तत्पश्चात दशमी*
🌤️ *नक्षत्र - रोहिणी 21 अगस्त प्रातः 04:40 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
🌤️ *योग - व्याघात रात्रि 09:42 तक तत्पश्चात हर्षण*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:30 से सुबह 11:06 तक*
🌞 *सूर्योदय - 05:21*
🌦️ *सूर्यास्त - 06:18*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - नंद महोत्सव, गोगा नवमी*
🌷 *बरकत लाने की सरल कुंजियाँ* 🌷
💰 *बाजार भाव अचानक बढ़ने-घटने से, मंदी की वजह से या अन्य कारणों से कईयों का धंधा बढ़ नहीं पाता | ऐसे में आपके काम-धंधे में भी बरकत का खयाल रखते हुए कुछ सरल उपाय प्रस्तुत कर रही है |*
➡ *१] ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने व पूजा- स्थान पर गंगाजल रखने से बरकत होती है |*
➡ *२] दुकान में बिक्री कम होती हो तो कनेर का फूल घिस के उसका ललाट पर तिलक करके दुकान पर जायें तो ग्राहकी बढ़ेगी |*
➡ *३] रोज भोजन से पूर्व गोग्रास निकालकर गाय को खिलाने से सुख-समृद्धि व मान-सम्मान की वृद्धि होती है |*
➡ *४] ईमानदारी से व्यवहार करें | ईमानदारी से उपार्जित किया हुआ धन स्थायी रहता है |*
🌷 *टूटे कांच व बंद हुई घड़ी ना रखे* 🌷
👉🏻 *घर के दरवाजे में या खिड़कियों में टूटे कांच हैं तो बीमारी के द्योतक हैं, उनको तुरंत बदल दें.....घर में टूटे हुए कांच का सामान हो तो उसे निकाल दें......बंद पड़ी हुई घड़ियाँ होगीं तो उन को सुधार के ठीक कर लें या बिगड़ गयी हैं तो फ़ेंक दें.....पुराने कपड़े जो आप नहीं पहनते उन को बाँट दो, अथवा यथा योग्य विसर्जन कर दो .....पुरानी चाबियाँ, पुराने ताले जो काम में नहीं आते, घर में नहीं रखें.......ऐसे चीजे नकारात्मक ऊर्जा पीड़ा करती हैं........घर में जो चीजें अनावश्यक हैं उन की सफाई कर दो ।*
🌷 *बारिश की सर्दी मिटाने के लिए* 🌷
➡️ *बारिश की सर्दी लगने का अंदेशा हो तो एक लौंग मुंह में रख देना चाहिये और घर जाकर मत्था जल्दी पोंछ लेना चाहिये । बदन सूखा कर लेना चाहिये और बांये करवट थोड़ा लेट के दायाँ श्वास चालू रखना चाहिये । इससे बारिश में भीगने का असर नहीं होगा ।*
🌞 *~ पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.