तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविरआज दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने पहुंचकर आयोजन की सराहना की
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
रायपुर -मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर 21,22,23 अगस्त को सरदार बलबीर सिंह जूनेजा स्टेडियम रायपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, शिविर में देश व प्रदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान किया जा रहा है।
नगर निगम रायपुर के महापौर द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस शिविर में रायपुर के सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा बैंगलोर, हैदराबाद, मुंबई के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निःशुल्क परामर्श एवं इलाज किया जा रहा है।साथ ही ईसीजी, सोनोग्राफी,एक्सरे, पैथोलॉजी टेस्ट एवं अन्य सभी प्रकार की बीमारियों का निःशुल्क जांच एवं निदान किया जा रहा है।
आज शिविर के दूसरे दिन 1500के लगभग संख्या में लोगों ने शिविर में अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच करवाई एवं परामर्श लिया।
महापौर श्री एजाज ढेबर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का जन्मदिन सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ मनानें के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में रायपुर सहित देश के प्रख्यात डाक्टरों द्वारा निःशुल्क सेवाएं दी जा रही है। शिविर में रायपुर सहित पूरे प्रदेश की जनता को इसका लाभ मिल रहा है।
इस तीन दिवसीय शिविर में लगभग 5000 लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने का हमारा लक्ष्य है। सभी प्रकार की जांच एवं दवाईयां निःशुल्क प्रदाय की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने शिविर पहुंच कर सराहना की
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिविर में पूरे प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान प्रख्यात डाक्टरों ने किया एवं परामर्श दिया ।
इस आयोजन में शामिल सभी लोग बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर शामिल रहे,डां.संदीप दवे,डां.देवेन्द्र नायक,डां अशोक भट्टर,डां सुनील कालड़ा,डां अचिंत बेनर्जी, बढ़ते कदम के इंदर चंद्र डोडवानी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.