Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 16, 2022

बारिश के फुहारों के बीच 231 बटालियन केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मनाया 75 वां स्‍वतंत्रता दिवस

 

231 बटालियन जावंगा गीदम, दंतेवाड़ा (छ०ग०)

                   दिनांक  15 अगस्‍त, 2022 

बारिश के फुहारों के बीच 231 बटालियन केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मनाया 75 वां स्‍वतंत्रता दिवस 


               231 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने “आजादी के अमृत महोत्‍सव” स्‍वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर श्री सुरेन्‍द्र सिंह, कमाण्‍डेंट 231 बटालियन  ने क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा मौके पर उपस्थित श्री मुनीश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, श्री मुकेश कुमार चौधरी उप कमाण्‍डेंट, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया। श्री सुरेन्‍द्र सिंह, कमाण्‍डेंट 231 बटालियन ने बताया कि आजादी को पाने में हमारे देश के अनेक वीर-सपूतों एवं वीरांगनाओं ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया है। आज हमारा देश विभिन्‍न प्रकार की आंतरिक एवं बाहरी दोनों समस्याओं से जूझ रहा है, ऐसी स्थिति में इस बल की जिम्मेदारी और गंभीर हो जाती है। इसके उपरांत कमांडेंट महोदय द्वारा भारत सरकार द्वारा दिये गये शौर्य चक्र, वीरता के लिए पुलिस पदक व उत्‍कृष्‍ठ सेवा पदक से सम्मानित केरिपुबल के अधिकारियों व जवानों के नाम पढ़कर सुनाया गया तथा पदक से सम्मानित जवानों व इनके परिवारजनों को शुभकामनायें दी। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, अधीनस्‍थ अधिकारियों व जवानों में मिठाइयों का वितरण किया गया। इसके पश्‍चात वाहिनी के प्रांगण में स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में वृक्षारोपण भी किया गया । 

      आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्‍य में 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाने के लिए भारत सरकार की इस मुहिम को लेकर 231 वीं वाहिनी केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा माओवादियों के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र थाना अरनपुर/जगरगुण्‍ड़ा जिला- दंतेवाड़ा/ सुकमा में श्री सुरेन्‍द्र सिंह कमाण्‍डेंट के मार्ग दर्शन में श्री जयन पी. सैमुअल, द्वितीय कमान अधिकारी की उपस्थिति में गॉंव कोण्‍ड़ापारा, उत्‍तमपारा, दोरापारा, धुर्वापारा, बुद्धीपारा, कार्रेपारा, कमारगुड़ा पटेलपारा, कोण्‍ड़ासांवली में आम जन एवं स्‍कूल के बच्‍चों को तिरंगा झण्‍ड़ा का वितरण किया गया। इस मुहिम से हर घर तिरंगा अभियान से लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी और राष्ट्रप्रेम बढ़ेगा। 

 स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में श्री सुरेन्‍द्र सिंह कमाण्‍डेंट 231 वीं बटालियन के द्वारा खेल-कूद एवं सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के साथ चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजन किया। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु विभिन्‍न संस्‍थानों व विद्यालयों के छात्र व छात्राओं को आमंत्रित किया गया। प्रांगण में पधारे छात्र-छात्राओं ने आयोजित सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्‍सा लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र व छात्राओं कों पुरस्‍कार वितरण भी  किया गया व संध्‍या के समय 231 बटालियन भोजनालय में बड़ा खाना का कार्यक्रम हुआ जिसमें वाहिनी के सभी अधिकारियों , अधीनस्‍थ अधिकारी, जवानों ने  बड़े खाने का आनन्‍द लिया।   


************************

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad