गारकागाव मे देर रात 27 पशुओं की की जा रही थी तस्करी, तस्कर वाहन छोड़कर भागे :-
डौंडीलोहारा. ब्लॉक मुख्यालय अंतर्गत ग्राम गारका में गौठान के पास 31 जुलाई रविवार की देर रात्रि एक महाराष्ट्र पासिंग ट्रक जिसका नम्बर एम एच 27,बी एक्स 1666 है मे भरकर पशुओं की तस्करी करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है मामले की जानकारी लोगों को लगने के बाद पशु तस्कर पशुओं की तस्करी में सफल नहीं हो सके तथा पशु तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को अज्ञात चालक गांव में ही छोड़कर फरार हो गये.
27 मे से 18 पशु ट्रक में किए जा चुके थे लोड :-
मामले में जानकारी देते हुए संजारी चौकी प्रभारी गोकरन भंडारी ने बताया कि घटना दिनांक 31 जुलाई को ग्राम गारका में गौठान के पास पशु तस्करी का प्रयास किया जा रहा था मामले की जानकारी मिलने के पश्चात अज्ञात ट्रक वाहन चालक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 6 (4) (10), कृषक पशु परीक्षण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है मामले में पुलिस विवेचना जारी है
CNI NEWS से बालोद जिला ब्यूरो प्रमुख प्रदीप सहारे




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.