मरवाही:-ग्राम पंचायत मरवाहीअंतर्गत प्रसिद्ध मां सर्वेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में कौशल्या नंदन राम जानकी महिला मंडली एवं ग्राम पंचायत मरवाही के संयुक्त तत्वाधान में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया....
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/पहली बार हुए इस सावन महोत्सव में नगर की महिलाओ ने पूरे उमंग के साथ हिस्सा लिए।।
इस सावन महोत्सव में नगर की समस्त वृद्ध महिलाओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया।। वरिष्ठ महिलाओं की उपस्थिति में रंगोली प्रतियोगिता, गायन, नृत्य, चुटकुले, प्रश्नोत्तरी जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तत्पश्चात आकर्षण का केंद्र रहा सावन सुंदरी प्रतियोगिता जिसमें महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें पूजा गुप्ता को सावन सुंदरी के रूप में चुना गया वही नीतू केने ने द्वितीय स्थान प्राप्त कियातथा श्रद्धा जयसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।।
तत्पश्चात समस्त प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।।
समस्त प्रतियोगिता हेतु निर्णायक मंडली के रूप में डॉ शशि हर्षवर्धन, वंदना पैकरा ,रानू तिवारी, राजकुमार तिवारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला उर्मिला राय ने अपने संबोधन में कहा की ऐसा आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करता है ।।हमारे ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा उत्साह पहली बार देखने को मिला निश्चित ही यह प्रथम प्रयास अनवरत रूप से जारी रहेगा।। कार्यक्रम का शानदार संचालन श्रीमती नेहा गुप्ता ने किया जिन्होंने अपने मंच संचालन शैली से कार्यक्रम में ऊर्जा भरी ।।
कौशल्या नंदन राम जानकी महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती गिरजेश गुप्ता ने समस्त प्रतिभागियों का अभिनंदन किया तथा निर्णायक मंडल के प्रति आभार प्रकट किया उन्होंने कहा की यह आयोजन भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित करने का अनूठा प्रयास है। उन्होंने कहा इस प्रतियोगिता हेतु ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती प्रियदर्शनी सिंह नहरेल ने विशेष योगदान दिया इस हेतु महिला मंडल ग्राम पंचायत को धन्यवाद प्रेषित करती है।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.