3 दिन से डायरिया के मरीज जूझ रहे थे परेशानी में प्रशासनिक अनदेखी आई सामने
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर.... बिलासपुर जिले के विकास खण्ड कोटा के ग्राम पंचायत सोनसाय नवागांव के आश्रित ग्राम सोठापरपारा में शुक्रवार रात से उल्टी, दस्त और सर्दी, खांसी और डायरिया जैसी बीमारी से 21 से 22 बच्चों की तबियत 3 दिनों से खराब थी ज्यादा तबियत बिगड़ने पर गांव वालों ने इसकी जानकारी Cni news के संवाददाता ताहिर अली को दी जिसके बाद मीडिया ने स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित लोगों को इसकी जानकारी दी
जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मचा और जनप्रतिनिधि और डॉक्टर उन बच्चों का हाल-चाल जानने पहुंचे तब जाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। खुद तहसीलदार ने भी माना कि उन्हें इन बीमार बच्चों की जानकारी मीडिया के द्वारा हुई है। आज सुबह सभी बच्चों की ज्यादा तबियत बिगड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग कोटा की टीम गांव पहुँची और बीमार बच्चों के चेकअप करने के बाद कुछ बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोंगसरा में भर्ती कराया गया वही ज्यादा सीरियस बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर लाया गया है जिसका इलाज चल रहा है हैं। डी के कोसले (तहसीलदार बेलगहना ने बताया कि मीडिया जानकारी मिलीजिसके बाद मामले को हमने गंभीरता से लेते हुए मरीजों की इलाज की व्यवस्था मे जुट गए हैं बच्चों की तबियत किस वजह से बिगड़ी है इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में सर्वे करने बोला गया है। वही बीमार सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.