खाद्य मंत्री अमरजीत परिवार के साथ महामाया मां का दर्शन करने पहुंचे
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर –आज रविवार को करीब 1:00 बजे रायपुर से अम्बिकापुर जा रहे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अल्प प्रवास पर रतनपुर में महामाया देवी के दर्शन करने पहुंचे जहां पर उनके स्वागत के लिए कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता पहले से महामाया प्रांगण पहुंच गए थे जैसे ही मंत्री जी का आगमन हुआ गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात उन्होंने सपत्नीक माँ महामाया देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली की कामना की वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर हालचाल जाना
और महामाया मंदिर के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया मंदिर के बाद मंत्री का काफिला पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचा जहां पर उन्होंने भोजन करने के बाद स्थानी पत्रकारों से चर्चा की फिर उनका काफिला अपने गंतव्य स्थान अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय नेता नीरज जायसवाल, कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या और एल्डरमैन मदन कहरा, पूर्व उपाध्यक्ष न पा दामोदर क्षत्रिय, रवि रावत राजा रावत इत्यादि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.