कसडोल पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को अपने प्रेम जाल में फंसाकर, भगा ले जाकर, शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल :-कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मामले में प्रार्थी द्वारा अपनी नाबालिक लड़की को घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पता तलाश में लिया गया था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बलोदाबाजार सुभाष दास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह राजपूत के नेतृत्व में थाना कसडोल पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर अपहृत बालिका का पता तलास प्रारंभ किया गया। साइबर सेल की तकनीकी टीम द्वारा अपहृत बालिका का जयपुर राजस्थान में होना पता चला कि प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा तत्काल जयपुर राजस्थान जाकर अपहृत बालिका को आरोपी सुजीत जायसवाल के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी द्वारा अपहृता को नाबालिक होना जानते हुए बहला-फुसलाकर, भगा ले जाकर, शारीरिक संबंध बनाना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 363, 366क,376 भादवि, 4,6 पास्को एक्ट जोड़ा गया तथा प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेज गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.