देशव्यापी भारत जोड़ो आंदोलन अभियान का आगाज रतनपुर मे 14 से
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष विजय केशरवानी के निर्देशन में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) के ब्लॉक मुख्यालय में अध्यक्ष रमेश सूर्या के नेतृत्व में 14 अगस्त को होने वाले भारत जोड़ो आंदोलन की बैठक आहूत की गई जिसमें पदयात्रा का रूट चार्ट तैयार कर सबके समक्ष रखा गया इसकी शुरुवात महामाया चौक से शुरु होकर पोस्ट ऑफिस,महामायापारा,बड़ी बाजार,नूतन चौक,हाई स्कूल होते हुए ब्लॉक मुख्यालय महामाया चौक रतनपुर में सभा कर कार्यक्रम समाप्त होगा, ब्लॉक में एक दिवसीय होने वाले भारत जोड़ो अभियान पूरे देश में होना सुनिश्चित किया गया है।साथ हि पूरे विधानसभा में अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल, आयोग सहित संगठन के मुखिया,जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी हर विधानसभा के सभाओ एवं पदयात्रा मे मौजूद रहेंगे,आज के कार्यक्रम मे ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या, उपाध्यक्ष इल्यास कुरैशी,महामंत्री कमल सोनी,मोहर खान,जमुना माथुर,इशाहक बेग,खलील खान, शैलेन्द्र सिंह, रामशरण कौशिक,पीताम्बर सोनी,गीता राम ध्रुव, राजा रावत,रवि रावत,दिलशाद बेग,भूपेंद्र कौशिक, शिवकुमारी उइके,शुकृति सूर्यवंशी,मुन्नी बाई गोंड,लक्ष्मीन् गोंड, गिलासा बाई,शैल जायसवाल,शैल कुमारी कुमरे,सोन कुंवर,भुजबळ सिंह, भान सिंह, कृष्णकुमार पटेल, शर्मा पाव,नंदकुमारी इंदुवा, सुकृति कौशिक, जानकुंवर कौशिक, त्रिवेणी कौशिक, सुनिता कौशिक,रानी कौशिक,संतोषी कश्यप,सुशीला मानिकपुरी,सरवरी सार्थी,शिवकुमारी, लक्ष्मीन, रामनिहोरा सहित अन्यजन मौजूद रहे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.