डोंगरगढ आजादी के गौरव यात्रा को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई संपन्न
महेन्द्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ़ प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा मासिक बैठक एवं आजादी की गौरव यात्रा की तैयारी के संबंध में आवश्यक बैठक स्थानीय विश्राम गृह में रखी गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों से आजादी की गौरव यात्रा के संबंध में चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा में 9 से 15 अगस्त तक 75 किलोमीटर की यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाली जानी है। इसी तारतम्य में डोंगरगढ़ विधानसभा में भी आजादी की गौरव यात्रा 9 अगस्त को घुमका से निकलकर विधानसभा भ्रमण पश्चात 14 अगस्त को यह यात्रा शहर के मुख्य मार्ग में भ्रमण करने के बाद गोल बाजार आजाद चौक में पहुंचने पर समापन होगा। इस बैठक में आजादी की गौरव यात्रा कार्यक्रम हेतु जिला संगठन से नियुक्त प्रभारी प्रदीप शर्मा ब्लॉक शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गोमास्ता नलिनी मेश्राम रिमी भाटिया एडविन हैदर हरिश भंडारी ममता शिंदे हर्षिता स्वामी बघेल जितेन्द्र भाटिया ललिता साखरे सुधीर शिंदे विरेन्द्र पाल नरेश करसे मतीन खान दशरथ ठाकुर ओमप्रकाश महानदी मयुर हथेल सुधीर शिंदे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.