सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद - जिला का तांदुला डेम छलक गया है। सोमवार15अगस्त को तांदुला डेम छलकने की सूचना मिलते ही नगर सहित आसपास के पर्यटक इस सुंदर दृश्य को देखने के लिए जलाशय पहुंचे।
बता दे लगातार 30घँटे से हो रही बारिश के बीच चार साल बाद जिला का तांदुला डेम छलक गया है। केचमेंट एरिया में अच्छी बारिश के चलते दुर्ग संभाग का सबसे बड़े डेम के छलकने का नजारा चार साल बाद दिखाई दिया है।
डेम के ऊपर छलक रहा पानी
तांदुला जलाशय में पानी डेम के दीवार के लगभग 1फीट ऊपर से छलक रहा है। प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा जलाशय है।शनिवार को जलाशय में भरा था 35.5 फीट पानी था लेकिन रविवार और सोमवार को अच्छी बारिश से जिले के सबसे बड़े जलाशय तांदुला को छलकने के लिए मात्र तीन फीट पानी की जरूरत थी। केचमेंट एरिया से आ रहे जल से लोगों की उम्मीद के अनुरूप आखिरकार तांदुला डेम छलक ही गया।बता दें कि तांदुला की जल भराव क्षमता 38.50 फीट है। क्षमता के अनुरूप जल भरने के बाद तांदुला सोमवार दोपहरसे छलकने लगा है। वहीं गोंदली जलाशय में भी 29.50फीट पानी का भराव हो गया है जानकारी के अनुसार अभी ओवर फ्लो होने के अभी4फीट से अधिक पानी चाहिए।अनुविभागीय अधिकारी के के वर्मा ने बताया विभाग के कर्मचारी लगातार तांदुला और गोंदली डेम में पानी के आवक पर नजर रखे हुए हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.