ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ हीरक जयंती के अवसर पर विधानसभा स्तरीय 75 किलोमीटर पदयात्रा 09 अगस्त से 14 अगस्त तक नगर के सभी वार्डों व सभी बूथों में आजादी की गौरव यात्रा तिरंगा पदयात्रा के रूप में निकाली जावेगी।
दल्लीराजहरा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ हीरक जयंती के अवसर पर विधानसभा स्तरीय 75 किलोमीटर पदयात्रा 09 अगस्त से 14 अगस्त तक कार्यक्रम के तहत दल्ली राजहरा नगर के सभी वार्डों व सभी बूथों में आजादी की गौरव यात्रा तिरंगा पदयात्रा के रूप में निकाली जावेगी।
उसी तारतम्य में कल दिनांक 09/08/2022 को प्रातः 10:30 से राजहरा बाबा मंदिर वार्ड नं 01 से पूजा अर्चना कर वार्ड नं 01,02,03,04,05,06,07,08 व 09 में आजादी की गौरव यात्रा तिरंगा पदयात्रा निकाली जावेगी।
अतः शहर में निवासरत प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण,मण्डल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण,बूथ/सेक्टर कांग्रेस के पदाधिकारीगण, कांग्रेस पार्षदगण, एल्डरमैनगण, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, सेवादल,कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग/अ जा विभाग/अल्पसंख्यक विभाग/आदिवासी कांग्रेस,किसान कांग्रेस,खेल प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण,वरिष्ठ कांग्रेसीजन सहित नगर के समस्त कांग्रेसजनों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनायें
Central News india से बालोद जिला प्रमुख प्रदीप सहारे
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.