आजादी के75वर्ष पूरे होने पर हर घर तिरंगा,घर-घर तिरंगा फहराने ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरण अभियान जोरो पर
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।आजादी के75वर्ष पूरे होने पर हर घर तिरंगा,घर-घर तिरंगा फहराने अभियान महोत्सव को ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा के नेता व कार्यकर्ता लगातार अभियान चला कर ग्रामीणों को झण्डा वितरण कर रहे हैं और वही लोगों से अपील की जा रही हैं
कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान पूर्वक अपने-अपने घरों में पर लगाएं और हर ग्रामीणों को आजादी के अमृत महोत्सव के विषय पर जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल साहू और महामंत्री दानेश्वर मिश्रा जिला पंचायत क्षेत्र9की सदस्य कृतिका साहू अपने क्षेत्र के गांवों में जाकर लगातार ग्रामीणों के बीच पहुंच कर तिरंगा झंडा लगाने की अपील कर रही हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता भी अपने अपने ग्रामों में लोगों के बीच जाकर तिरंगा झंडा लेकर बच्चों ,युवाओं के साथ रैली निकाल रहे हैं और तिरंगे झंडे की जयकारे लगाते हुए नजर आ रहे है।तिरंगा झंडा अभियान में लोगों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।है।भाजपा नेता पवन साहू के नेतृत्व में ग्राम कोहंगाटोला में ग्रामीणों व स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा झंडा यात्रा निकाल कर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के विषय में जानकारी दी गई और तिरंगा झंडा वितरण किया।युवा मोर्चा ग्रामीण के अध्यक्ष पार्थ साहू के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार आजादी के अमृत महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है और हर घर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की जा रही हैं।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा साहू भी अपनी टीम के साथ इस अभियान में जुटी हुई हैं।
-----------------------------------------------
शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर बरसते पानी में अपने तिपहिया वाहन में तिरंगा झंडा और बेनर पोस्टर लगा कर लाऊड स्पीकर के साथ स्वंय वाहन चलाते हुए नगर में जागरूकता अभियान चलाते हुए नजर आए।
---------------------




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.