बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने किया एसडीएम कार्यालय का घेराव , पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओ को रोकने का प्रयास असफल रहा
गुण्डरदेही । विधानसभा के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम कार्यालय का घेराव किया
जिसमें गुण्डरदेही अर्जुन्दा व खेरथा मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ जमकर हंगामा किया प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने 25 सौ बेरोजगारी भत्ता देने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया कार्यक्रम भाजपा कार्यालय से प्रारंभ हुआ भाजपा कार्यकर्ताओ ने नगर के धमतरी चौक से पैदल चलकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर घेराव किया बतादे कि एसडीएम कार्यालय घेराव के पहले गुण्डरदेही पुलिस ने बेरीगेटस लगाया गया था मगर कार्यकर्ताओ को रोकने का प्रयास असफल रहा इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश सह प्रभारी संजू नारायण सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में 25 सौ बेरोजगारी भत्ता देने और पांच लाख नौकरी देने का वादा किया था मगर आज तक ना तो युवकों को भत्ता मिला और ना ही नौकरी कार्यक्रम को पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू डॉ बालमुकुंद देवांगन व राजेन्द्र राय ने भी संबोधित किया भाजयुमो मंडल अध्यक्ष टूमन साहू श्रीकांत वर्मा देवेंद्र साहू ने कहा कि भूपेश सरकार ने तीन साल में युवाओं के साथ धोखा और वादा खिलाफी की है। कांग्रेस ने बेरोजगारों को भत्ता देने और स्टूडेंट्स को साइकिल देने का वादा किया था लेकिन सरकार आते ही सब भूल गई इससे प्रदेश के युवा सरकार के प्रति आक्रोशित हैं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा मचाया इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बेरोजगारों के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए वादा के मुताबिक बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा पार्टी युवा और छात्रों के समर्थन में खड़ी है कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता चेमन देशमुख शिवकुमार धरमगुंडे मोहन चोपड़ा संध्या भारदाज दुष्यंत सोनवानी टिनेश्वर बघेल पुष्पेंद्र चंद्राकर टोमन साहू पवन सोनवर्षा थानसिंह मण्डवी सौरभ चोपड़ा संगीता चंद्राकर हेमंत साहू गविंद्र साहू युवा मोर्चा के खेमलाल देवागन विकास जैन संदीप साहू पंकज चौधरी प्रमोद पटेल अनूप देशमुख सूरज यादव के साथ युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे इस दौरान कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री के नाम गुण्डरदेही एसडीएम प्रेमलता चंदेल को ज्ञापन सौंपा
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.