रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर...रतनपुर स्वतंत्रता दिवस आजादी की 75 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आज 15 अगस्त का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 7:30 बजे नगर पालिका रतनपुर में नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे के कर कमलों से ध्वजारोहण किया गया जहां पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका के कर्मचारीगण मौजूद रहे वही कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला भीम चौक में भी ध्वजारोहण कन्हैया यादव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया महामाया चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी चुन्नीलाल सोनी के हाथों ध्वज फहराया गया रतनपुर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पुराना बस स्टैंड मैं ध्वजारोहण किया गया रतनपुर थाना में थाना प्रभारी यूएन संत कुमार साहू के द्वारा ध्वज फहराया ध्वज को सलामी दी वही रतनपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वन विभाग कार्यालय पंजाब नेशनल बैंक एवं सभी स्कूल और शासकीय कार्यालय में आन बान शान के साथ ध्वज फहराया गया



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.