कांग्रेस की गौरव यात्रा अंतिम दिन सिरसिदा पहुंची तमोरा के दस युवाओ ने किया कांग्रेस प्रवेश
गुण्डरदेही । आजादी गौरव यात्रा के अंतिम दिवस में संसदीय सचिव व पदयात्रा प्रभारी कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में ग्राम सकरौद के सिद्धदात्री काली मंदिर कृष्ण मंदिर जयस्तंभ में पूजा अर्चना कर व महात्मा गांधी स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोरकापार होते हुए ग्राम सिरसिदा के साहंडा देव का पूजा अर्चना कर बरसते पानी में विधानसभा स्तरीय गौरव यात्रा का समापन व सभा का आयोजन किया गया
गौरव यात्रा के गांव मे प्रवेश होते ही ग्रामीणो ने तिलक लगाकर यात्रा मे शामिल लोगो का स्वागत किया सभी वक्ताओं ने आजादी के अमृत महोत्सव की महत्ता हमर तिरंगा अभियान सफल बनाने हेतु प्रेरित कर केंद्र की मोदी सरकार की विफलता व राज्य के कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया पदयात्रा के दौरान कांग्रेस के रीति नीति से प्रभावित होकर ग्राम तमोरा के दस युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया
जहां विधायक कुंवर सिंह निषाद व ब्लाक अध्यक्ष भोजराज साहू ने सभी नव प्रवेशी कार्यकर्ताओ का कांग्रेस गमछा भेंटकर पार्टी प्रवेश कराया पदयात्रा में प्रमुख रूप से यात्रा प्रभारी व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू अर्जुन्दा के अध्यक्ष संतुराम पटेल देवरी के अध्यक्ष कोदुराम दिल्लीवार मिथलेश नुरेटी जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामस्वरूप साहू प्रकाश नाहटा राजेश बाफना आलोक चन्द्राकर संजय साहू डॉ नारायण साहू नुरुल्ला खान तामेश्वर देशमुख रूपचंद जैन पुनम प्रकाश फैज बक्श मानसिंह सार्वा केजुराम सोनबोइर योगेश साहू सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.