Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 3, 2022

भू विस्थापित ग्रामीण ने एसईसीएल द्वारा नौकरी नहीं दिए जाने की शिकायत की,कलेक्टर झा ने सात दिन के भीतर नौकरी देने के दिए निर्देश

 भू विस्थापित ग्रामीण ने एसईसीएल द्वारा नौकरी नहीं दिए जाने की शिकायत की,कलेक्टर  झा ने सात दिन के भीतर नौकरी देने के दिए निर्देश



खराब स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने युवक को दिलाया 10 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता

सेंट्रल न्यूज़ इंडिया / जरूरतमंदो के प्रति कलेक्टर श्री संजीव झा की संवेदनशीलता और तत्परता आज फिर सामने आई। भू विस्थापित ग्रामीण द्वारा एसईसीएल द्वारा नौकरी नहीं दिए जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सात दिन के भीतर प्रभावित ग्रामीण को नौकरी देने के निर्देश एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन को दिए। साथ ही युवक की खराब स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने पर उन्हें रेडक्रॉस समिति से तत्काल 10 हजार रुपए का चेक जन चौपाल में ही दिलाया। दरअसल विकासखंड कटघोरा के अंतर्गत ग्राम जरहाजेल निवासी श्री राधेश्याम कश्यप ने एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन द्वारा उनकी जमीन अधिग्रहित किए जाने के 22 वर्ष पश्चात भी नौकरी नही दिए जाने की शिकायत जन चौपाल में कलेक्टर के समक्ष की। साथ ही खराब स्वास्थ्य स्थिति की भी जानकारी कलेक्टर को दी। कलेक्टर श्री झा ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जनचौपाल में ही एसईसीएल कुसमुंडा के महाप्रबंधक को फोन करके  प्रभावित युवक को एक हफ्ते के अंदर नौकरी दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही युवक को 10 हजार रुपए का चेक तात्कालिक आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किए। कलेक्टर के हाथो चेक राशि प्राप्त करके श्री राधेश्याम ने  खुशी जताते हुए कलेक्टर श्री झा का आभार जताया।

मुकेश चौहान सेन्ट्रल न्यूज़ इंडिया

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad