संसदीय सचिव यूडी मिंज ने जिला जनसंपर्क अधिकारी नूतन और रविन्द्र को किया सम्मानित।
सी एन आई न्यूज के लिए नमन शर्मा की रिपोर्ट।
जशपुरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विधायक कुनकुरी यू.डी. मिंज और जशपुर विधायक विनय भगत ने जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर के जिला जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार और कर्मचारी रविन्द्र विश्वकर्मा को छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का बेहतर प्रचार प्रसार के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष कल्पना लकड़ा, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर, जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव, वनमण्डलाधिकारी जितेन्द्र उपाध्यय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें एवं नागरिकगण उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.