डोगरगांवअल्टीमेट खो खो में निर्णायक बनेगें, तरुण शुक्लाखो खो खेल के नये अवतार
पहला प्रोफेशनल खो खो लीग, अल्टीमेट खो खो, में, छोटे से ग्राम लाटमेटा नवाटोला, विकास खंड छुरिया जिला राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ के, तरुण कुमार शुक्ला, खो खो निर्णायक के रूप में शामिल होंगे।ज्ञात हो कि खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अथक प्रयास से, हमारे ग्रामीण व मिट्टी का खेल खो खो अब नये अवतार में, मैट पर, पहली बार प्रोफेशनल तरीका से, लीग आधार पर, खेला जा रहा है।देश भर के145,खिलाड़ियों को,6टीमों, के मलिकों ने चयनित कर, देश के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षको से प्रशिक्षण देकर,यह लीग का आयोजन किया जा रहा है।इस खो खो लीग में देश भर के उत्कृष्ट व अनुभवी ,20खो खो निर्णायकों को, उनके शानदार प्रर्दशन के आधार पर, खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने, सलेक्ट कर इस लीग में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान किया है।जिसमें छत्तीसगढ़ के एक मात्र नेशनल खो खो आफिसियल्स तरूण कुमार शुक्ला का चयन किया गया है।अल्टीमेट खो खो लीग14अगस्त से,4सितंबर तक पुणे महाराष्ट्र में खेला जा रहा है, जिसके दूसरे चरण में21अगस्त से4सितंबर तक तरूण शुक्ला निर्णायक के रूप में दिखाई देंगे।प्रति दिन शाम को7बजे से दो मैच खेले जा रहे हैं, जिसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है।तरुण शुक्ला छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ खो खो निर्णयकों में से एक हैं।तरुण शुक्ला ने अनेकों राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता में अपने शानदार व कुशल निर्णय क्षमता से देश के सर्वश्रेष्ठ निर्णयकों की श्रेणी में नाम लिखा चुके हैं।पूर्व में तरुण शुक्ला, खेलों इंडिया,जैसे महत्वपूर्ण व प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भी निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं।बहुत ही छोटे से गाँव लाटमेटा से,अपने प्रतिभा व खो खो के प्रति समर्पण के कारण से तरुण शुक्ला ने यह उपलब्धि हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के प्रथम खो खो निर्णायक बन गए हैं।तरुण शुक्ला के कोचिंग से अनेकों नेशनल प्लेयर्स तैयार हुए हैं।तरुण शुक्ला के इस उपलब्धि पर, छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो खो संघ के अध्यक्ष श्री कमलजीत अरोरा,(बेमेतरा)महासचिव श्री गोविंद मुदलियार(रायपुर)कोषाध्यक्ष श्रीआशुतोष माथुर(बालोद)रेफ़री बोर्ड के कनिविनर श्री फ़िरोज़ रहमान(भिलाई)सयुक्त सचिव श्री सचिन डोंगरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री उमेश सिंह(दुर्ग),श्री ललित वर्मा,(रायपुर)श्री नरेश शुक्ला, श्री रूपनारायण शुक्ला, श्री राम पटेल, श्री हरी राम साहू, कु प्रीति पटेल, कु समृद्धि यादव, कु वेदबती यादव, कु जानकी निषाद, कु रीना मण्डवी, विकान्त शुक्ला, समीर शुक्ला, कामता साहू, मोहन गोर्रा, ने तरूण शुक्ला को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.