सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद।मुख्यमंत्री मंत्री भूपेश बघेल आज जिले के गुरुर विकासखंड के ग्राम कोलिहामार में आदिवासी समाज के द्वारा आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा 90 देशों में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है हमारे छत्तीसगढ़ में भी बहुत आयोजन हो रहे हैं।उन्होंने कहा आदिवासियों के हित में हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। किसानों की ऋण माफी ,राजीव गांधी न्याय योजना, भूमि कृषक मजदूर योजना का लाभ दिया जा रहा है ।
उन्होंने कहा हमारी सरकार आदिवासियों की स्थिति सुधार में लगातार काम कर रही है।प्रदेश में आदिवासी भाई बहनों को सरकार की योजनाओं का बड़ा लाभ मिल रहा है।वन अधिकार पट्टा, जमीनी वापसी, वन संसाधन अधिकार जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, हमने पेशा कानून लागू किया लेकिन नियम नहीं बने थे आज हमने नियम बनाएं।
आदिवासियों को उनका अधिकार मिल रहा है ।हम हर किसी को अधिकार संपन्न बनाने का काम कर रहे हैं ।उन्होंने आगे कहा पशुपालकों की आय बढ़ाने में हमारी सरकार लगातार काम कर रहे हैं। पहले गोबर खरीदी की अब गोमूत्र खरीदी का काम हमारी सरकार कर रही हैं और वर्मी कंपोस्ट किसानों को फायदा हो रहा है उसके उपयोग करने से हम उन्नत खेती की ओर लगातार कदम बढ़ा रहे हैं।इस दौरान उन्होंने समाज की मांग पर नारागांव के स्वतंत्रता सेनानियों कालूराम करिया बिसाहू राम गायकवाड, पीतांबर मंडावी, सरजू राम मंडावी की समाधि स्थल एवं सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की है। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर प्रतिमा स्थापना होते 10लाख रुपये,आदिवासी सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा, हॉस्पिटल के जिंर्णोद्धार, प्री मैट्रिक छात्रावास की संख्या 20सीट से बढ़ाकर 50 सीट करने की घोषणा की और बालोद में बूढ़ा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए20लाख रुपये
घोषणा की।इस दौरान समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.