कर्मचारी हित में कार्य करना सहायक शिक्षक फेडरेशन की पहली प्राथमिकता:— फेडरेशन
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS GPM/जीपीएम जिले में जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष अमिताभ तो जिला प्रवक्ता बलराम तिवारी जिला कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मरवाही के अमित राय व पीयूष गुप्ता की ताजपोशी
जिला कार्यकारिणी चुनाव में प्रदेश हेतु जीपीएम जिले से प्रतिनिधित्व दायित्व मिला सत्यनारायण जायसवाल को
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही/ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रान्तीय निर्देशानुसार गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में जिला स्तरीय बैठक के दौरान सर्वसहमति से निर्विरोध जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष व प्रदेश हेतु प्रतिनिधि चुनने हेतु सर्वसहमति से प्रमुख दावेदार नाम आमंत्रित किया गया था। जिस पर जिले की एकता को कायम रखते हुए सर्वसहमति से नाम प्रस्तावित कर निर्विरोध जिलाध्यक्ष दिनेश राठौर व प्रतिनिधि सत्यनारायण जायसवाल मनोनीत किये गये।कार्यकारिणी विस्तार हेतु सहायक शिक्षक फेडरेशन की महत्वपूर्ण बैठक 21 अगस्त को कलेक्टरेट भवन के समीपस्थ राठौर सामाजिक भवन में सम्पन्न हुई।
बैठक में गौरेला विकासखण्ड से कई नाम प्रस्तावित किये गए लेकिन मिलनसार स्वभाव व संगठन में सक्रियता होने के कारण सर्वसहमति से ब्लॉक के समस्त शिक्षकों द्वारा निर्विरोध अमिताभ चटर्जी को अध्यक्ष चुना गया।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष पद हेतु मरवाही के अमित राय व पेण्ड्रा से पीयूष गुप्ता के नाम को प्रस्तावित कर शिक्षकों ने मुहर लगाई वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा,जितेन्द्र शुक्ला को संगठन के संरक्षक पद का दायित्व सौंपा गया और उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलने पर खुशी जाहिर की गई।
संगठन के प्रति समर्पित भाव से कर्मचारी हित को महत्व देने वाले सक्रिय पूर्व पदाधिकारी बलराम तिवारी को जिले के शिक्षकों ने जिला प्रवक्ता के पद पर चुना और समस्त नवनिर्वाचित मनोनीत पदाधिकारियों के नियुक्त किये जाने पर शिक्षकों ने खुशियाँ जाहिर की है वहीं पदाधिकारियों ने कर्मचारी हित में कार्य करना संगठन की पहली प्राथमिकता होने की बात कही है।ब्लॉक कार्यकारिणी विस्तारीकरण हेतु मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष मोहनराम मिश्रा,पेण्ड्रा ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनवानी सर्वसहमति से निर्विरोध मनोनीत किये गये।
जीपीएम जिले के सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रमुख पदाधिकारी उपाध्यक्ष सुपेत मराबी,माखन लाल यादव,राजेश चौधरी,किरण रघुवंशी,हेमा शर्मा,प्रीति गुप्ता मनोनीत किये गए।महासचिव अजय चौधरी,सचिव यज्ञनारायण शर्मा,कोषाध्यक्ष विनय प्रताप राठौर,प्रवक्ता बलराम तिवारी,संगठन मंत्री कुसुमलता नागेश,नलिनी राय,सुलोचना चौधरी,सहसचिव संजय सोनी,विधिक सलाहकार कैलाश लदेर,दिनेश चन्द्रा, रणजीत सिंह राठौर,मीडिया प्रभारी भागीरथी कैवर्त,संतोष प्रजापति,मान सिंह परतोती प्रमुख रूप से जिला संगठन हेतु मनोनीत किये गए।
पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार होने से जिले में सहायक शिक्षक फेडरेशन मजबूत होने की बात कही साथ ही आगामी दिनों में प्रान्तीय निर्णय अनुसार वेतन विसङ्गति की प्रमुख समस्या को दूर कराने हेतु प्रस्तावित हड़ताल में जिले के शिक्षकों ने आर पार की लड़ाई लड़ने की रणनीति अपनाये जाने की बात कही है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.