कबीरधाम पुलिस
दिनॉंक 18.08.2022
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम एवं व्हाटसएप्प में चल रहे अवैधानिक गु्रप के सदस्यों को पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम ने दी आवश्यक समझाईस।
किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो तथा कोई आपराधिक गतिविधि के घटित होने के पूर्व पुलिस ने की कार्यवाही।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म की सतत् मॉनिटरिंग से मिली सफलता।
पुलिस अधीक्षक ने आपत्तिजनक नामों से बने सोशल मीडिया गु्रप में जुड़े युवा वर्ग का काउंसलिंग कर उन्हें अपने भविष्य को संवारने के दिये सुझाव।
डॉ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म में 302, 307, सीजी 09, सीजी 07, सीजी 02, माफिया, डॉन, इत्यादि नामों से चल रहे गु्रप की गतिविधियों पर नजर रखते हुए ग्रुप में जुड़े सदस्यों के संबंध में जानकारी एकत्र किये जाने जिले के तकनीकी शाखा को निर्देशित करने पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म में हो रही गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर जानकारी एकत्र किया गया। मॉनिटरिंग पर विगत दिनों में कवर्धा शहर एवं उसके आसपास के ग्रामीण अंचलो में कुछ युवा वर्ग आपत्तिजनक नामों से बने सोशल मीडिया ग्रुप मे जुड़कर ऐसे पोस्ट प्रसारित कर रहे हैं, सोशल मीडिया में प्रसारित पोस्ट में युवा वर्ग द्वारा धारदार हथियार को धारित कर एवं नशे से संबंधित पोस्ट प्रसारित किये जा रहे थे। जिससे समाज में भय की स्थिति निर्मित हो रही थी। डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा ऐसे गु्रप के पोस्ट के आधार पर किसी भी प्रकार अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो इसके मद्देनजर उन युवाओं की वर्तमान मनःस्थिति के आधार पर उनकी काउंसलिंग कराया जाकर उन्हें आवश्यक समझाईस दिये
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।
.



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.