कलेक्टर ने बोडला में वनांचल क्षेत्रों में संचालित गोठान, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया
कलेक्टर ने बोडला विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्रों का निरीक्षण कर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वन और उनके प्रगति की जानकारी ली
कवर्धा, 18 अगस्त 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिले के बैगा एवं आदिवासी बाहूल बोडला विकासखण्ड के सुदूर एवं दुर्मग पहाड़ियों के उपर ग्राम घानीखुटा, कोयलारझोरी,
खारा सहित अन्य वनांचल ग्रामों में संचालित स्कूल,
आंगनबाड़ी केन्द्र, हेल्थ वेलनेस सेंटर तथा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत संचालित गोठानों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों और गौठानों में काम कर रही महिला स्व सहायता समूहों से चर्चा करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके जमीनी वास्तविकता की जानकारी ली।
कलेक्टर ने वनांचल क्षेत्र में संचालित हेल्थ वेलनेस सेंटर और गिरदावरी के कार्यों का भी अवलोकन किया और राजस्व अमले को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान बोडला एसडीएम श्री पीसी कोरी, जनपद सीईओ श्री केशव वर्मा सहित जनपद पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.