पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सदभावना दिवस के अवसर पर कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई गई ।
आज दिनांक-18.08.2020 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सद्भावना प्रतिज्ञा लिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी का जयंती दिनांक- 20.08.2022 को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जाएगा। दिनांक-19/20.08.2022 को शासकीय अवकाश होने से प्राप्त निर्देश के अनुसार आज दिनांक-18.08.2022 को अपरान्ह 4:30 पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा कार्यालयीन पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को जाति , सम्प्रदाय , क्षेत्र , धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों को भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करने एवं हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार का मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने हेतु प्रतिज्ञा दिलाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, एवं कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहकर प्रतिज्ञा लिए।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.