निर्माणाधीन रोड में उड़ रहे डस्ट से संजय नगरवासी परेशान
डौंडीलोहारा :- रायपुर कंस्ट्रक्शन के द्वारा डौंडीलोहारा से चौकी तक रोड का निर्माण किया जा रहा है, अभी उनका कार्य 0 से 800 मीटर में चल रहा है जो संजय नगर कहलाता है। जिसमें सीसी रोड निर्माण होना है, रोड में मिक्स गिट्टी डाली गई है कुछ दिनों हुई भारी बारिश के कारण मिक्स गिट्टी में डाले गए डस्ट पूरी तरह धुल गए थे व रोड उबड़ खाबड़ हो गया था कंपनी द्वारा उसमें फिर से सिर्फ डस्ट डालकर रोलर चलाया गया था लेकिन अब बारिश नहीं होने की वजह से वाहनों की आवाजाही के कारण डस्ट गुबार बनकर उड़ रहा है
तथा आसपास के घरों में भी में घुस रहा है जोकि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है वैसे भी गर्मी में मुरूम डालकर उसमें पानी तराई किया जाता रहा जिससे लोगों को कम परेशानी झेलना पड़ा लेकिन बरसात की उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं दरवाजा बंद होने के बाद भी डस्ट घरों में घुस रहा है जबकि अभी स्थिति दरवाजा बंद करने के लायक नहीं है बारिश नहीं होने की वजह से लोगों को यह तकलीफ झेलना पड़ रहा है क्योंकि अभी मौसम गर्मी से भी भयावह हो गई है, लेकिन रोड निर्माण कंपनी को ऐसी परेशानी से मतलब नहीं है
जबकि ऐसी स्थिति आने पर पानी तराई की व्यवस्था की जानी चाहिए क्योंकि लोग एक-दो दिन तो कैसी भी यह परेशानी झेल लेंगे, बारिश नहीं होने के कारण उड़ रहे गुबार को आम नागरिक कब तक सहेंगे।
CNI News डौंडीलोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.