वीरांगना दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के एडमिसन फीस गबन करने वाले उदय पोर्ते पर लगा पुनः दुव्र्यवहार का आरोप एस डी एम मरवाही कार्यालय में की गई शिकायत...
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालय के कर्मचारी उदय पोर्ते पर दुव्र्यवहार का आरोप युथ काँग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष अनिल केंवट ने लगाया है,साथ ही उन्होंने इसकी लिखित शिकायत अनुविभागीय अधिकारी मरवाही को किया है। उन्होंने कहा कि वो महाविद्यालय में सप्पलीमेंटरी का कॉपी लेने अपने साथियों के साथ गए थे,कार्यालय प्रबंधन मनीष द्वारा कॉपी देने के लिये उदय पोर्ते को निर्देशित किया गया। किन्तु कार्यालय कक्ष में उदय पोर्ते द्वारा कॉपी न देकर दुव्यर्वहार में आतुर हो गया। साथ ही बदतमीजी करने लगा और अपने कार्य क्षेत्र से बाहर की उलूल जुलूल बात करने लगा एवं कॉपी न देने की बात कहीं और कहा कि बस तुम्हारे जैसे लोगो को कॉपी देने के लिए बैठे हैं करीब दो घण्टे बाद इधर उधर उलझाने के बाद मनीष पोर्ते के पुनः कहने पर उदय द्वारा कॉपी दी गई।
युथ काँग्रेस मीडिया विभाग के जिलाअध्यक्ष अनिल कुमार केवट ने कहा कि— इस तरह से दुव्र्यवहार व इसकी गैर जिम्मेदाराना से कई छात्र परेशान है, लेकिन डर की वजह से वो आवाज नही उठा पाते है।इससे पहले भी उदय पोर्ते पर एडमिशन के नाम पर हजारो रुपये गबन का आरोप लग चुका है वह कोई दूध का धुला नही है। अब देखना होगा कि ऐसे भ्रष्ट व अव्यवहारिक प्रवृत्ति के कर्मचारी पर एस डी एम मरवाही उचित कार्यवाही कर पाते है या नही।
देवसिंह उईके एसडीएम मरवाही— इस विषय में मरवाही एसडीएम के द्वारा बताया गया की आवेदक के द्वारा शासकीय महाविद्यालय मरवाही के कर्मचारी उदय पोर्ते के नाम पर शिकायत प्राप्त हुआ हैं। इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही किया जाएगा।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.